![]()

निचलौल में बदहाल सड़क बनने के लिए कार्य हुआ शुरू
Maharajganj kabhar live
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के हर्रेडीह वार्ड स्थित सिसवा व चिउटहा रोड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण दामोदरी पोखरा बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर कार्य की शुरुआत की गई। इस दौरान वार्ड में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से न केवल सिसवा और चिउटहा मार्ग के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, बल्कि लोगों को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि नगर पंचायत द्वारा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और सभी योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।
बता दें कि लगभग 400 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के अंतर्गत करीब 49 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस मार्ग के बन जाने से लोगों को आवागमन सुगम होगा और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया मुन्ना, सभासद संजय पाण्डेय, शमशाद आलम, रंजीत चौरसिया, महेंद्र मिश्रा, रमेश, दिनेश कुमार, विवेक गुप्ता, नरेश यादव आदि मौजूद रहें।


