Advertisement

सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक कर दिखाई शपथ

Loading

शपथ लेते स्कूली बच्चे

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित की गई। जिस दौरान बच्चों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। इतना ही नहीं बच्चों को शपथ भी दिलाया गया। इस दौरान बच्चों ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया।
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक अर्पण त्रिपाठी व बबिता तिवारी ने बच्चो को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह अपराध हैं। जिसे हमें मिलजुल कर रोकना होगा। जिससे पूर्ण रूप से इसका उन्मूलन हो सके। बाल विवाह से होने वाली हानियों पर भी शिक्षको ने विस्तार से बताया।  वही स्कूल के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने भी बच्चो को बाल विवाह उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया।
जबकि विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सभी छात्र छात्राओं व शिक्षको को शपथ दिलाई। इन्होंने आगे बताया की बाल विवाह को हमें किसी क़ीमत पर रोकना होगा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जीएन त्रिपाठी व सेक्रेटरी आनंद त्रिपाठी ने सभी लोगों का आभार जताते हुए छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!