![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। सिसवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की राजनीति को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सपा नेता गौरीशंकर गुप्ता उर्फ ‘फौजी भईया’ ने वृहस्पतिवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समर्थकों का कहना है कि गौरीशंकर गुप्ता लंबे समय से सिसवा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों के बीच उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। उनका दावा है कि क्षेत्र की जनता से मिल रहे प्यार और समर्थन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी उम्मीदों को मजबूत किया है।
गौरीशंकर गुप्ता ने कहा कि राजनीति उनके लिए जनसेवा और जनता के मुद्दों की आवाज उठाने का माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि सिसवा के लोगों के सम्मान और अधिकार के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद समर्थकों ने इसे सकारात्मक संदेश बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सपा समर्थकों ने आगामी चुनाव में सिसवा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प जताया। अखिलेश यादव और गौरीशंकर गुप्ता की मुलाकात को स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


