Advertisement

ब्रेकिंग: बाढ़ से पहले सतर्क हुआ प्रशासन,गंडक नदी के टेल फॉल नहर में एसडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल,देखिए वीडियो

Loading

मार्क डील करते एसडीआरएफ की टीम

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। मानसून और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए निचलौल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को भारत नेपाल सीमा से सटे गेडहवा स्थित गंडक नदी के टेल फॉल नहर में एसडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने की।
मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ जैसी आपात स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, डूबते व्यक्तियों को बचाने तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि बाढ़ से होने वाले संभावित नुकसान को कम करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपदा की स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के संपर्क में रहें। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना था।
इस अवसर पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह, राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल सहित एसएसबी झुलनीपुर बीओपी की टीम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लेकर आपदा प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
error: Content is protected !!