![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भारत नेपाल बार्डर से सटे ग्राम बहुआर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

विद्यालय परिसर में आम, कटहल, सहजन और महुआ के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सिद्धिदात्री, प्रबंधक प्रतिनिधि अखिलेश कुमार, शिक्षक जय प्रकाश यादव, संतोष यादव और राजेंद्र गुप्ता सहित विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर निचलौल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी देकर जागरूक किया। इन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर अरशद हुसैन, रविंद्र प्रताप, अशोक सिंह, वन दरोगा हरिराम यादव, वन दरोगा पन्नेलाल चौहान समेत अन्य वनकर्मियों ने पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की।


