लोगो को सबोधित करते विधायक

Loading

लोगो को सबोधित करते विधायक
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दकी
झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर कला गांव में वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या अब दूर हो गई है। गुरुवार को पंचायती राज समिति के सभापति एवं स्थानीय विधायक प्रेम सागर पटेल ने नवनिर्मित सीसी रोड का फीता काटकर लोकार्पण किया। सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में संतुलित क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि योजना के तहत बहुआर कला पंचायत भवन से पश्चिम विनय पटेल के घर तथा नरेंद्र दीक्षित और वीरेंद्र यादव के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता था और जगह-जगह बने गड्ढों से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता था।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय पटेल, अरविंद पटेल और ग्राम प्रधान रामनिधि पटेल ने सड़क निर्माण के लिए पहल की। ग्रामीणों ने समस्या विधायक के समक्ष रखी, जिसके बाद सड़क निर्माण की दिशा में प्रयास किए गए और अब निर्माण कार्य पूरा हो गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
कार्यक्रम का संचालन अंबरीश तिवारी ने किया। बिरहा गायिका सुमन पाल ने बिरहा के माध्यम से भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान गणमान्य लोगों ने विधायक का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण विभाग प्रांत खंड प्रवीण कुमार भारती, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, सेक्रेटरी अब्दुल्लाह अंसारी, नरेंद्र पटेल, गुड्डू पटेल, रवि प्रताप, परशुराम पटेल, मोहनलाल मद्धेशिया, ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा, राकेश चौहान और नरसिंह यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
error: Content is protected !!