![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। सोनौली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम फरेन्दी तिवारी के टोला तिलहवा से एक युवक को 72 जोड़ी अवैध जूतों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद जूतों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्नेश्वर (19) पुत्र लौटू, निवासी ग्राम शेष फरेन्दा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 72 जोड़ी जूते बरामद हुए। बरामदगी और गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अरविंद कुमार और हेड कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह की पुलिस टीम ने की। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी और बरामद 72 जोड़ी जूतों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा, जनपद महराजगंज भेज दिया गया है।


