Advertisement

निचलौल में बार एसोशिएशन के अध्यक्ष बने यादवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी और महामंत्री मनोज कुमार राय, पढ़िए पूरी खबर

Loading

निर्वाचित पदाधिकारी

Maharajganj kabhar live

निचलौल। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री पद पर वृहस्पतिवार को मतदान के जरिए चुनाव किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए यादवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी प्रतिद्वंदी देश दीपक पाण्डेय से अधिक मत हासिल कर जीत की। जबकि महामंत्री पद के लिए मनोज कुमार राय ने प्रतिद्वंदी विजय कुमार तिवारी को हराकर जीत हासिल की। बार एसोशिएशन के बचे पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। बार एसोशिएशन के निर्वाचन अधिकारी रामनरेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बार एसोशिएशन के अध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री पद पर तीन उम्मीदवारों के लिए मतदान के जरिए चुनाव किया गया। कुल 77 मतदाताओं में 76 मतदाताओं ने इन उम्मीदवारों के लिए मतदान किया। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यादवेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को 44 मत मिले। जबकि दूसरे उम्मीदवार देश दीपक पाण्डेय को महज 32 मत मिला। ऐसे में यादवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने आठ मतों से जीत हासिल कर ली। इसी तरह महामंत्री पद के लिए मनोज कुमार राय को 40 मत मिला। जबकि विजय कुमार तिवारी को 36 मत मिला। वही तीसरे उम्मीदवार अजीजुल्लाह को कोई मत हासिल नहीं हुआ। ऐसे में मनोज कुमार राय ने चार मत अधिक हासिल कर जीत हासिल की। इन्होंने आगे कहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ज्ञान प्रकाश गिरी, हरिश्चंद्र राव और रॉबिंस कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री के लिए अतुल कुमार धर दुबे, ओमप्रकाश कुमार उपाध्याय और राहुल देव पांडेय, कोषाध्यक्ष के लिए सच्चिदानंद विश्वकर्मा जबकि वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के लिए देवेंद्र नाथ मिश्र, विजय कुमार तिवारी, अवधेश कुमार मिश्र, राजकुमार मिश्र, सुनील कुमार चौधरी और शैलेश कुमार, कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के लिए अमन कुमार त्रिपाठी, गोपाल कुमार, राजकुमार प्रजापति, लालजी तिवारी, राजेंद्र प्रसाद और आसिया खातून को निर्विरोध चुना गया। इन निर्वाचित पदाधिकारियों का जल्द ही शपथ ग्रहण का कार्य कराया जाएगा। संवाद

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!