महिलाओ को पौधा देते वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव

Loading

महिलाओ को पौधा देते वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव
Maharajganj khabar live
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज के ग्राम बैदौली में शुक्रवार को रक्षाबंधन वाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से स्थानीय महिलाओं को आम और सहजन के पौधे वितरित किए गए। इस दौरान महिलाओं ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में निचलौल के क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील राव ने ग्रामीणों को पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उसके बाद इन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पौधों की नियमित देखभाल से गांवों में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण भी बेहतर होगा। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और पौधों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
वन विभाग की ओर से वितरित किए गए आम और सहजन के पौधों को ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वीकार किया। वनकर्मियों ने महिलाओं से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और उन्हें सुरक्षित रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संपदा हैं। इनके संरक्षण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में वन दरोगा रविंद्र प्रताप, मोबिन अली, हरिराम यादव, पन्नेलाल चौहान समेत अन्य वन दरोगा और वनकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
error: Content is protected !!