नोटिस चस्पा करती पुलिस

Loading

नोटिस चस्पा करती पुलिस
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दकी
झुलनीपुर। निचलौल पुलिस ने बृहस्पतिवार को फरार चल रहे आरोपी के घर पर कुर्की के नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर मुनादी भी कराई।
शीतलापुर चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ अभियुक्त फैजान अंसारी पुत्र इस्लाम उर्फ इशा निवासी धमऊर थाना निचलौल जनपद महाराजगंज के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में अपनी टीम के साथ अभियुक्त के घर पहुंचे। उन्होंने कोर्ट से जारी नोटिस की कॉफी आरोपी के घर पर चस्पा की। इस सबंध में चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के तहत फरार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
error: Content is protected !!