राधा कृष्ण बने बच्चे

Loading

राधा कृष्ण बने बच्चे
Maharajganj khabar live
निचलौल। नगर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में जन्मोत्सव के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से आरती उतारी गई और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। बच्चों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘मेरे बांके बिहारी लाल, इतना मत करियो श्रृंगार, नजर तुझे लग जाएगी’ जैसे भक्ति गीतों पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रजिला मनु, मुस्कान अग्रवाल और जया शर्मा सहित अन्य शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने सभी छात्रों और अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!