शोक संवेदना व्यक्त करते लोग

Loading

शोक संवेदना व्यक्त करते लोग
Maharajganj khabar live
महराजगंज। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और जलप्रलय में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार शाम भारत-नेपाल की सोनौली सीमा स्थित नो मैंस लैंड पर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत और नेपाल के नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व जवान तथा नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल हुए। कैंडल मार्च के दौरान माहौल गमगीन रहा। लोगों ने नेपाल में आपदा के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना रोटी-बेटी का रिश्ता है। नेपाल इस समय भीषण संकट से गुजर रहा है। प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों मासूम लोगों की जान चली गई है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। संकट की इस घड़ी में भारत के लोग नेपाल के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
श्रद्धांजलि सभा में मृतकों की आत्मा की शांति और आपदा में प्रभावित लोगों के जल्द सुरक्षित होने की कामना की गई। इस दौरान प्रेस क्लब महाराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय माझी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, बबलू सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, बैजनाथ, कौशल, राजू पटवा, रामानंद रौनियार, आनंद जायसवाल, प्रेम जायसवाल, बेलहिया इंस्पेक्टर हरिराम डांगी और सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
error: Content is protected !!