Advertisement

कलश यात्रा एवं वेदी पूजन के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ शतरुद्री पाठ, नर्मदेश्वर महादेव के महाभिषेक की तैयारियां पूर्ण

Loading

जल भरने के बाद श्रद्धालु

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। नगर के हर्रेडीह वार्ड स्थित आदि शक्ति श्री चंडी माता मंदिर के स्थापना शताब्दी वर्ष एवं मंदिर के जीर्णोद्धार के पंचम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित पंचदिवसीय श्री शतचंडी एवं शतरुद्री महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधानपूर्वक हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं द्वारा गंगा पूजन एवं पवित्र जल से भरे कलशों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधिवत कलश स्थापना की गई, जिसके उपरांत महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं के जयकारों और वैदिक मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यज्ञाचार्य डॉ. जोखन पाण्डेय के आचार्यत्व में मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन एवं वेदी पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार श्री शतचंडी महायज्ञ तथा शतरुद्री पाठ का शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य ने बताया कि लोककल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना से आयोजित इस पंचदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन नर्मदेश्वर महादेव का विशेष महाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, मुख्य यजमान पुनीत मिश्र, सुनील कुमार राव, मनोज यादव, शेषनाथ वर्मा, डॉ. तेज प्रताप पाण्डेय, जितेन्द्र अग्रवाल, हरेन्द्र सिंह, अनूप सरावगी, सुनील मद्धेशिया (मुन्ना), रामकुमार ओझा (डिम्पू), दीपक जायसवाल, रमाशंकर शर्मा, डॉ. सतीश पाण्डेय, राहुल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!