बरामद अवैध शराब के साथ टीम

Loading

बरामद अवैध शराब के साथ टीम
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बहुआर पुलिस की संयुक्त टीम ने 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर शराब से भरी बोरियां मौके पर छोड़ नेपाल भागने में सफल रहे।
22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्षेत्र में सीमा चौकी पथलहवा क्षेत्र में संयुक्त टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में विशेष नाका लगाया गया। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग नेपाल की ओर से भारत की तरफ शराब लेकर आते दिखाई दिए।
संयुक्त टीम को देखते ही तस्करों में अफरातफरी मच गई। वे शराब से भरी बोरियां मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकले। टीम ने मौके पर छोड़ी गई तीन बोरियों की तलाशी ली। इनमें 15 पेटियां अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।
प्रत्येक पेटी में 30 बोतल थीं। इस तरह कुल 450 बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 135 लीटर बताई गई है। बरामद शराब को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी बहुआर, थाना निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया।
बीओपी पथलहवा प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सतर्कता और निगरानी की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के साथ आनंद, शुभम, रामा साहनी, योगेंद्र प्रताप मिश्रा और दुर्विजय नाथ मौजूद रहे।
error: Content is protected !!