शव को नदी से बाहर निकालते टीम

Loading

शव को नदी से बाहर निकालते टीम
Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। नेपाल में आई बाढ़ ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया है कि उसका असर अब यूपी के महराजगंज जिले में भी नजर आने लगा है। जिले के निचलौल क्षेत्र से होकर बहने वाली नारायणी नदी (गंडक) में गुरुवार को एक साथ चार शव मिलने से हड़कंप मच गया। नदी में तीन महिलाओं और एक पुरुष के शव उतराते मिले। शवों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि टेलफाल के पास गंडक नदी में स्थानीय लोगों ने चार शवों को बहते हुए देखा। सूचना मिलते ही एसएसबी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को नदी से बाहर निकाला। चारों शव नेपाल में आई बाढ़ के तेज बहाव में बहकर भारतीय सीमा में पहुंचे हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच नदियों का जलस्तर और बहाव सामान्य स्थित में है। इसी बीच बहाव के साथ शव और मलबा भारतीय क्षेत्र की नदियों तक पहुंच रहा है। चार शव मिलने के बाद प्रशासन ने नदी और आसपास के इलाकों में निगरानी और बढ़ा दी है।
घटना की सूचना के बाद महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने तथा नदी के जलस्तर, बहाव और आसपास के ग्रामीण इलाकों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने आगे बताया कि तीन महिलाओं और एक पुरुष समेत चारों शवों को कब्जे में लेकर महराजगंज मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शासन के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। नदी में मलबा भी कम होना शुरू हो गया है। हालांकि, नेपाल से सटे भारतीय इलाकों में निगरानी जारी है, ताकि बाढ़ के पानी के साथ और शव या कोई अन्य संदिग्ध सामग्री बहकर आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
error: Content is protected !!