Advertisement

गड़ौरा के कोटेदार दीपक कुमार पर जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति निरीक्षक की जांच में अनियमितताओं की पुष्टि, विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

Loading

प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharajganj kabhar live 
निचलौल (महराजगंज)। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़ौरा स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालक दीपक कुमार पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल की जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गड़ौरा निवासी एवं अंत्योदय कार्डधारक दयाशंकर ने तहसील दिवस में पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में धांधली और अनियमितताओं की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल को सौंपी थी।
जांच के दौरान सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कई अनियमितताओं के संकेत मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार दीपक कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि कोटेदार की ओर से दिए गए जवाब को विभाग संतोषजनक नहीं मान रहा है।
आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल ने बताया कि जांच में मिली कमियों और नोटिस के असंतोषजनक जवाब के बाद कोटेदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। अब संबंधित अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। जबकि शिकायतकर्ता दयाशंकर ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सके।
error: Content is protected !!