![]()

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 230 सीसी अवैध नेपाली शराब के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात निचलौल थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 501 के पास रेगहिया पुलिस चौकी और एसएसबी के जवान संयुक्त रूप से सीमा पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक व्यक्ति भारत में प्रवेश करता दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 230 सीसी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।
थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नेपाली अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 230 सीसी नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संयुक्त अभियान में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, संतोष गोंड, अजीत यादव, विवेक पांडेय तथा एसएसबी के उपनिरीक्षक रविंद्र और धनवीर रावत सहित अन्य जवान मौजूद रहे।


