Advertisement

निचलौल सिसवा सड़क कर ऑटो पलटने से तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Loading

Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग स्थित लालपुर गांव के पास शुक्रवार को सवारियों से भरी एक ऑटो पलट गई। जिस दौरान ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। लोगो की मदद से तीनों घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक निचलौल शहर से एक ऑटो सवारियों को लेकर सिसवा की ओर जा रही थी। अभी ऑटो सवारियों को लेकर लालपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस दौरान ऑटो सवार कुसमी (50) और उमापति (52) निवासी कोटिया थाना घुघली और पूनम (34) निवासी कप्तानगंज जिला कुशीनगर घायल हो गए। घायल कुसमी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!