Advertisement

रेंगहिया में गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की हालत नाजुक

Loading

 

निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे गांव रेंगहिया के पास रविवार रात करीब सात बजे गन्ना लदी ट्रॉली में एक बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। जिस दौरान बाइक सवार युवक सोनू (18) निवासी रेंगहिया घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दी। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे घायल युवक के परिजनों में चीख पुकार मची रही। वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!