![]()

कार्य का निरीक्षण करते नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया
Maharajganj kabhar live
निचलौल। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने वार्ड सदस्य के साथ चिउटहाँ सिसवां लिंक रोड पर चल रहे पथ-प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) स्थापना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से विस्तृत जानकारी ली।
नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री, पोल स्थापना की प्रक्रिया तथा विद्युत व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की। उसके बाद इन्होंने संबंधित संस्था के जिम्मेदारों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता के किसी भी मानक से समझौता न किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। नगर पंचायत की ओर से विकास के लिए सड़क, पेयजल और पथ-प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर लगातार विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पथ-प्रकाश व्यवस्था को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए नगर पंचायत की पहल की सराहना की। इससे क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षा और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा। इस अवसर सभासद संजय पांडेय के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।


