बरामद बिस्कीट

Loading

बरामद बिस्कीट
Maharajganj khabar live
महराजगंज। तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन जांच के दौरान एसएसबी रोड स्थित भरवलिया के पास एक पिकअप से भारी मात्रा में मलकिस्ट बिस्किट बरामद किए है। बरामद बिस्किट की अनुमानित कीमत 2.91 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
निचलौल क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम एसएसबी रोड, भंसवलिया के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से एक पिकअप में संदिग्ध सामान ले जाए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप में रखे आठ गत्तों में कुल 480 पीस मलकिस्ट बिस्किट बरामद हुए।
इन्होंने आगे बताया कि बरामद बिस्किट की अनुमानित कीमत 2,91,600 रुपये है। मौके से वाहन चालक अखिलेश जायसवाल उर्फ सनेही पुत्र उमेश जायसवाल, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक बरामदगी के संबंध में कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बिस्किट कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है।
error: Content is protected !!