चयनित छात्र

Loading

चयनित छात्र
Maharajganj khabar live
निचलौल। मनु लॉ कॉलेज निचलौल के एलएलबी 2021-24 बैच के मेधावी छात्र एडवोकेट आकाश सिंह ने सफलता हासिल कर कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया है। उनका चयन एपेक्स इंश्योरेंस कंसल्टेंट लिमिटेड में लीगल कोऑर्डिनेटर (जूनियर एडवोकेट) के पद पर हुआ है। कंपनी की ओर से उन्हें चार लाख रुपये वार्षिक का पैकेज दिया गया है।
नई जिम्मेदारी के तहत आकाश सिंह कंपनी के कानूनी मामलों के समन्वय और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में भूमिका निभाएंगे। चयन की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपनी उपलब्धि पर आकाश सिंह ने कहा कि एपेक्स इंश्योरेंस कंसल्टेंट लिमिटेड जैसे प्रतिष्ठित संगठन में लीगल कोऑर्डिनेटर के रूप में चयनित होना उनके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया।
कॉलेज के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आकाश शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्र रहे हैं। उनका चयन संस्थान में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आकाश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, मार्गदर्शन और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
error: Content is protected !!