![]()

अवॉर्ड में चयनित दोनों छात्रा
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज की दो छात्रा का चयन इंस्पायर अवार्ड योजना में हुआ है। इन दोनों चयनित छात्रा को शासन की ओर से जल्द ही पुरस्कार के रूप खाते में रकम भेजी जाएगी। इस पुरस्कार से वह अपनी सोच को मॉडल के रूप में विकसित कर सकेंगी।
रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर आशीषमणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्व में जिले भर के छात्रोंं से उनके नवाचार की जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद एक समिति ने बेहतर नवाचार का चयन किया। इनको विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजा गया। यहां पर वैज्ञानिकों ने नवाचारों का अध्ययन किया। इसके बाद बेहतर नवाचार का चयन किया। इसमें कालेज के कक्षा नौवीं की छात्रा रिया सिंह और दसवीं की छात्रा प्रिया वर्मा का चयन हुआ है। इन दोनों चयनित छात्रा के खाते में शासन की ओर से पुरस्कार के रूप में रकम भेजी जाएगी। इस धनराशि से वह अपने नवाचार आधारित आइडिया को मॉडल के रूप में विकसित करेंगी। हालांकि इस योजना में कालेज की छह छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।


