Advertisement

मनु लॉ कॉलेज में बाबा साहब पर प्रकाश डाल आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

Loading

गोष्ठी में मंच पर उपस्थित अतिथि

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर स्थित मनु लॉ कॉलेज के सभागार में वृहस्पतिवार को डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती सप्ताह कार्यक्रम पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख रमाशंकर गौतम, जिला समन्वयक समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार सिंह संयुक्त रूप से रहे। गोष्ठी में अतिथियों की ओर से बाबा साहब पर प्रकाश डाल उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कालेज के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने की।
गोष्ठी का शुभारम्भ अतिथियों की ओर से
बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद कालेज के छात्र छात्राओं की ओर से भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाषण एवं कविता प्रस्तुत किया गया। वही गोष्ठि को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विपिन यादव ने बाबा साहब के प्रारम्भिक जीवन एवं सामाजिक परिवेश शैक्षणिक जीवन, छुआ-छूत और तत्कालीन परिवेश को चित्रित किया और उनके आत्मकथा पर विस्तृत प्रकाश डाला। जबकि विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह ने संविधान में उल्लिखित समता के अधिकार और धर्म निरपेक्षता के अधिकार पर चर्चा करने के साथ ही बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा लेने के लिए अपील की। कालेज के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कालेज में आयोजित बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती सप्ताह कार्यक्रम के तहत बीते 13 अप्रैल को आयोजित आर्टिकल, शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेता निहारिका निषाद प्रथम, रागिनी माणि त्रिपाठी द्वितीय तथा निवेदिता निषाद तृतीय को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में कालेज के प्राचार्य डॉ० अखिलेश्वर राय ने उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ० रुद्रेश कुमार, सहायक आचार्य डॉ० अरुण कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
error: Content is protected !!