![]()

फोटो
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। निचलौल शहर स्थित हेरा पब्लिक स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज ने कोहड़वल रोड स्थित एक विद्यालय पर बगैर मान्यता के संचालित कर छात्रों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। एकेडमिक इंचार्ज ने मामले में विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर स्थित हेरा पब्लिक स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज फखरे आलम खा ने विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि निचलौल कोहड़वल मार्ग स्थित कपियां के पास एक विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित किया जा रहा है। हालांकि उक्त विद्यालय की मान्यता कक्षा छठवीं से दसवीं तक ही है। लेकिन उक्त विद्यालय में कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक की कक्षा संचालित किया जा रहा है। इतना ही नहीं नए सत्र में अभिभावकों और छात्रों को भ्रमित कर एक बंद पड़े विद्यालय की मान्यता के आधार पर नामांकन किया जा रहा है।
वहीं इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर विद्यालय की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


