Loading

Maharajganj khabar live
निचलौल। नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सावन उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान शिव की आराधना और सावन माह के धार्मिक महत्व को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया।
उत्सव के दौरान नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्र-छात्राएं हरे रंग के आकर्षक परिधानों में नजर आए। बच्चों ने हरियाली और सावन की प्राकृतिक छटा को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा की शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। इसमें प्रजिला मनु, जया शर्मा, तृप्ति सिंह, प्रिया, रेखा वर्मा, सोनी और सौम्या गुप्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी और प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति के लिए सभी शिक्षिकाओं और बच्चों के प्रति आभार जताया। सचिव आनंद त्रिपाठी ने सभी को सावन उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
error: Content is protected !!