![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव सोहट में वृहस्पतिवार देर शाम को करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे परिजन ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत का खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे लोगों ने पूछताछ में बताया कि गांव सोहट निवासी ओमप्रकाश (55) खराब टेलीविजन को बनवाने निचलौल गए थे। जहां से टेलीविजन बनवाने के बाद घर लौटे। उसके बाद टेलीविजन का प्लग बोर्ड में लगाकर स्विच ऑन कर रहे थे। इसी बीच ओमप्रकाश शॉर्टसर्किट के चपेट में आकर झुलस गए। जिससे ओमप्रकाश की मौत हो गई। ओमप्रकाश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिली है। मामले में शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


