![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। नगर तिराहे पर देर रात तेज रफ्तार मिक्सर डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिक्सर डंपर तेज गति से आ रहा था। नगर तिराहे के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद डंपर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के सामने कोई मौजूद नहीं था। टक्कर से मकान के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। आसपास की दुकानों के भी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद सड़क पर मलबा फैल गया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
दुर्घटनाग्रस्त डंपर को मकान से बाहर निकालना भी चुनौतीपूर्ण रहा। क्रेन की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क पर फैले मलबे को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।


