![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। रोहिन बैराज के पास रतनपुर गांव में बृहस्पतिवार को उस समय सनसनी फैल गई। जब 25 वर्षीय युवक कैलाश पुत्र बरसाती का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि कैलाश की शादी करीब चार माह पहले ही हुई थी। घर में उसका शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसी बीच प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाकर आगे की जांच शुरू कर दी। युवक किन परिस्थितियों में फंदा लगाया, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।


