![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बांसपार ढेकही गांव स्थित पोखरे में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव उतराता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पोखरे की ओर गए ग्रामीणों ने पानी में शव देखा तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी घुघली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अधेड़ की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


