Advertisement

पूर्व विधानसभा उम्मीदवार किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने बदहाल सड़क को दुरुस्त कराने के लिए 27 फरवरी को लगाएंगे चेतावनी सभा

Loading

ग्रामीणों से वार्ता करते किसान नेता राजू कुमार गुप्ता

Maharajganj kabhar live 

महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के ढेसो से निचलौल और चंदा से वसूली मार्ग पिछले कुछ महीनों से बदहाल हो चुकी है। किसान नेता ने बुधवार को मार्ग से जुड़े ग्रामीणों से वार्ता कर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से इसे जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। इतना ही नहीं लापरवाही बरतने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। पूर्व विधानसभा उम्मीदवार किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि ढेसो से निचलौल और चंदा से वसूली मार्ग पिछले कुछ महीनों से पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। हालांकि सड़क को चौड़ीकरण और दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीणों की ओर से मांग किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अभी तक इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। इतना ही नहीं जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की विकास के बजाय व्यक्तिगत हितों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हो चुके है। इसी मुद्दे को लेकर आगामी 27 फरवरी को डोमा चौराहा पर चेतावनी सभा का आयोजन किया जाएगा है। इस सभा में पहुंचने के लिए लोगों से अपील भी किया है।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!