मुख्य अतिथि को संबोधित करते सपा नेता

Loading

मुख्य अतिथि को संबोधित करते सपा नेता
Maharajganj khabar live
महराजगंज। जिले के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के गांव बढ़या के टोला गेठीहवा और मिठौरा ब्लॉक के मधुबनी गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामदुलारे यादव रहे। मधुबनी में कार्यक्रम की अध्यक्षता सिसवा विधानसभा के सपा के भावी उम्मीदवार गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भैया ने की, जबकि बढ़या के टोला गेठीहवा में अध्यक्षता सिसवा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति ने की। पीडीए जनपंचायत में बिरहा गायक सुनीता यादव और राजाराम भारती ने गीतों के माध्यम से सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। गीत-संगीत के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता विनोद यादव ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामदुलारे यादव ने सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वहीं सिसवा विधानसभा क्षेत्र से सपा के भावी उम्मीदवार गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भैया ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, सतीश यादव, जितेंद्र यादव, महातम यादव, आमिर हुसैन, विजय जायसवाल, तसऔर अली, रामनिवास यादव, राम गोपाल यादव और बाबू शाही ने भी संबोधित किया। सभी ने सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाए और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सपा नेता बोनी शेख, गोविंद यादव, श्यामसुंदर गुप्ता, कैलाश प्रजापति, विट्टू यादव, ऋषिकेश यादव, राकेश कुशवाहा, विजय कुमार कश्यप, सुरेंद्र, अर्जुन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!