![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निचलौल सड़क पर दमकी गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार चार युवकों की मौत के बाद पचमा के केवटानी टोला में शोक की लहर है। हादसे की खबर मिलते ही सिसवा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी उम्मीदवार गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भईया शोकाकुल परिजनों से मिलने के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भईया ने चारों युवकों की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि एक साथ चार युवाओं का इस तरह दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक है। उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने मृतकों के आश्रित परिजनों को अहेतुक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से मानवीय संवेदना के आधार पर पीड़ित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और हरसंभव मदद सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि हादसे में अपनों को खो चुके परिवारों के लिए यह बेहद कठिन समय है। प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों की जरूरतों को समझते हुए तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक शोक का माहौल बना हुआ है।

