![]()

पकड़े गए अवैध खनन की मिट्टी लदी वाहन
Maharajganj kabhar live
निचलौल। क्षेत्र में अवैध पर अंकुश लगाने और खनन माफियाओं पर निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने दो जगहों पर अवैध खनन कर रहे तीन वाहनों को पकड़ ली। उसके बाद पकड़े गए तीनों वाहनों को एसडीएम ने निचलौल पुलिस को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन करने वाले लोगों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने को लेकर क्षेत्र में टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। इस बीच अवैध खनन करने की सूचना मिलने पर बजही गांव के सिवान में अवैध खनन कर रहे दो वाहनों को पकड़ लिया गया। इसी तरह मेघौली गांव के सिवान से अवैध खनन कर रहे एक वाहन को पकड़ लिया गया। ऐसे में अवैध खनन कर रहे तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर निचलौल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। इन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन वाले लोगों के खिलाफ पकड़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


