![]()

Maharajganj khabar live
महराजगंज। फरेंदा थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान वैगनआर कार से परिवहन की जा रही 30 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की पेटियों पर बंटी बबली ब्रांड अंकित बताया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस टीम बुधवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 30 पेटी अवैध शराब बरामद होने पर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र पुत्र अदालत (24 वर्ष) निवासी भगवतनगर परसिया टोला वदालितपुर और बृजेश पुत्र शिवमूरत (26 वर्ष) निवासी भैया फरेंदा, थाना फरेंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


