जांच पड़ताल करती नेपाली पुलिस

Loading

जांच पड़ताल करती नेपाली पुलिस
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
निचलौल। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मटरा निवासी 52 वर्षीय छोटेलाल पुत्र गौरी पाल की नेपाल के झुलनीपुर में नारायणी-गंडक नहर में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
रेगहिया चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि धमऊर-मटरा निवासी छोटेलाल किसी काम से नेपाल के झुलनीपुर गया था। इसी दौरान अचानक वह नारायणी-गंडक नहर में गिर गया। नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि छोटेलाल की शादी नहीं हुई थी और परिवार में भी उसका कोई सदस्य नहीं है। घटना नेपाल क्षेत्र में होने के कारण नेपाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
error: Content is protected !!