कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

Loading

कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथि
Mahrajganj khabar live
निचलौल। सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलहिया में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले भारत विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि सभी को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए और नफरत व भेदभाव से दूर रहना चाहिए। उन्होंने विभाजन की पीड़ा सहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उन सभी लोगों को नमन किया, जिनके त्याग और बलिदान से आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
इतिहास के प्रवक्ता डॉ. आनंद कुमार मिश्र ने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है, जहां धर्म, जाति और भाषा से ऊपर इंसानियत हमारी सबसे बड़ी पहचान हो। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता, कला संकाय अध्यक्ष डिंपल पटेल, विज्ञान संकाय अध्यक्ष रामकेश चौधरी, दिनेश साहनी, उमेश पटेल, वीरेंद्र सिंह, तान्या जायसवाल, प्रतिभा पाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अभिषेक तिवारी, मानवेंद्र तिवारी, योगेश विश्वकर्मा, साक्षी तिवारी, रुक्मणी श्रीवास्तव, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, अमेरिका यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!