Advertisement

करमहिया में दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Loading

निचलौल। थाना क्षेत्र के करमहिया गांव में पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई थी। जिस मामले में पुलिस शुक्रवार को पीड़ित के तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़ित मदन विन निवासी करमहिया ने बताया था कि वह दरवाजे पर आग के पास बैठा था। इसी बीच पट्टीदारों ने हमला कर घायल कर दिया। जिस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं पट्टीदारों ने उन्हें मारने पीटने के बाद जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी रिंकू के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है।

error: Content is protected !!