![]()

पूजन करते स्कूल के प्रबंधक
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती व बसंतोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद उनके जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाल बच्चों को प्रेरित भी किया। विद्यालय के शिक्षक गोरख पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा की नेता जी युवाओं के आदर्श व प्रेरणा श्रोत हैं। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रासंगिक हैं। विद्यालय में बसंत पंचमी का भी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने विधि विधान से मां सरस्वती की पूजन अर्चन की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के बंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


