काटे गए सागौन के हरे पेड़

Loading

काटे गए सागौन के हरे पेड़
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव अमडी स्थित सरकारी कब्रिस्तान की भूमि पर लगे सागौन के पेड़ को कुछ लोग कमेटी बनाकर बेच थी। उसके बाद ठेकेदार कुछ जिम्मेदार कर्मियों से मिलीभगत कर पेड़ कटवाने के लिए वन विभाग से परमिट भी जारी करा ली। वही बुधवार को उक्त पेड़ काटने की भनक लगते ही राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिर मामले में हल्का लेखपाल संजीव कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले में देर रात को कमेटी के प्रबन्धक और ठेकेदार सहित कुल चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली।
पुलिस को दिए तहरीर में हल्का लेखपाल ने बताया है कि कब्रिस्तान के भूमि संख्या 130 रकवा 0.091 हेक्टेयर भूमि में सागौन का पेड़ लगा है। उक्त भूमि सरकारी है। इसी बीच कुछ लोग एक कमेटी बनाकर उक्त भूमि पर लगे सागौन के पेड़ को बेच दिया। वही ठेकेदार भी सरकारी भूमि पर लगे सागौन के पेड़ को कटवाने के देर नहीं की। ठेकेदार आनन फानन में 10 हरे सागौन के पेड़ो को कटवा दी हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि मामले में हल्का लेखपाल संजीव कुमार की तहरीर पर आरोपी कमेटी के प्रबंधक रफ़ीउल्लाह, उपप्रबंधक अब्दुल माजिद, सचिव जाफर और ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!