रॉयल माउंट स्कूल में डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में थिरके बच्चे-VIDEO

मनोरंजन शिक्षा

Loading

डांडिया के साथ बच्चे
Maharajganj khabar live
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर कला स्थित रॉयल माउंट स्कूल में शारदीय नवरात्र और दशहरा के अवसर पर शनिवार को डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांडिया की धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया नृत्य के दौरान बच्चों के शानदार तालमेल और मनमोहक अंदाज को दर्शकों व अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के एमडी नरेंद्र पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति और लोक कलाओं के प्रति रुचि बढ़ाना है। डांडिया भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया जाता है, ताकि बच्चों का उत्साह बढ़े और वे सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।