Loading

तस्करी की बरामद कद्दू का बीज और आरोपी
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर के नजदीक से तस्करी की कद्दू लदी एक पिकअप को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पकड़ ली। इतना ही टीम मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर ली। टीम मामले में बरामद पिकअप सहित कद्दू और गिरफ्तार आरोपी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
शीतलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज सूरज तिवारी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में अपराध रोकने को लेकर गस्त किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप पर अवैध तरीके से कद्दू का बीज लदा है। जिसे धंधेबाज अवैध तरीके से तस्करी करने के फिराक में है। उसके बाद उक्त सूचना को बार्डर पर सुरक्षा के लिए तैनात एसएसबी जवानों को देते हुए झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित अमडी पुल के पास घेराबंदी कर अवैध कद्दू लदी पिकअप को बरामद कर ली गई। पिकअप की तलाशी लेने पर पिकअप से कुल 34 बोरी कद्दू बरामद हुई। जबकि गिरफ्तार आरोपी टीम के पूछताछ में अपना नाम विजय चौधरी निवासी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी बताया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
error: Content is protected !!