तिरंगा यात्रा निकालते छात्र

Loading

तिरंगा यात्रा निकालते छात्र
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। राजेन्द्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आसेतू हिमालय और स्वामी विवेकानंद इकाई के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने हर घर तिरंगा रैली निकाली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० गोविंद शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
उप प्राचार्य उपेंद्र गुप्त के निर्देशन में रैली महाविद्यालय के मुख्य गेट से शुरू होकर नगर पंचायत निचलौल के मेन मार्केट से होकर गुजरी। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ‘हर घर तिरंगा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ नगरवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूक किया।
रैली में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों के साथ प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सूर्यभान मिश्र एवं सुनील कुमार गुप्त ने रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
error: Content is protected !!