जांच पड़ताल करती पुलिस

Loading

जांच पड़ताल करती पुलिस
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव रुद्ररौली में मंगलवार को उस वक्त अचानक लोगों में हड़कंप मच गया। जब गांव से सटे एक मोबाइल टॉवर से एक युवक का शव लटकते हुए लोगों ने देखा। कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट है। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जबकि परिजनों में चीख पुकार मची रही।
जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह मंगलवार को भी ग्रामीण सुबह गांव से बाहर टहलने के लिए निकले हुए थें। इसी बीच उनकी नजर अचानक गांव से महज कुछ ही दूर लगे मोबाइल टॉवर पर पड़ी। जहां पर उन लोगों ने देखा कि टॉवर से एक युवक का शव लटक रहा था। यह सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव के अंदर फैल गईं। शव देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गईं। कुछ देर बाद शव की पहचान रामकोकिल उर्फ दरोगा चौधरी के रूप में हुई है। मृतक युवक दो भाइयों में छोटा था। अभी मृत युवक की शादी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक करीब एक सप्ताह पहले परदेश से घर आया हुआ था। युवक की मौत के बाद परिजनों के कोहराम मचा हुआ है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!