बरामद खाद

Loading

बरामद खाद
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। भारत नेपाल बार्डर पर एसएसबी जवानों ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को तस्करी की 14 बोरी यूरिया के लिए दो लोगों को गिरफ्तार कर ली। टीम मामले में बरामद यूरिया खाद को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक एसएसबी टीम भारत नेपाल बार्डर पर सुरक्षा को लेकर गस्त कर रही थी। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बार्डर के पिलर संख्या 503 से कुछ दूर बार्डर से सटे हुए एक गन्ने की खेत में तस्करी के लिए अवैध तरीके से लाकर यूरिया खाद रखा गया है। उक्त सूचना के बाद टीम के साथ गन्ने की खेत में छापा मारा गया। जिस दौरान गन्ने की खेत से कुल 14 बोरी अवैध यूरिया खाद, दो साईकिल के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने टीम के पूछताछ में अपना नाम सुनील कुमार मद्धेशिया एवं शैलेश मद्धेशिया निवासी निपनिया थाना ठूठीबारी बताया है। आगे की कार्रवाई के लिए बरामद खाद और गिरफ्तार दोनों लोगों को कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
error: Content is protected !!