Advertisement

सिसवा में रोडवेज बस और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद

Loading

हादसे के बाद लोगों की जुटी भीड़

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले में रोडवेज बस और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गईं। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर ली। उसके बाद मृत तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। यह पूरा हादसा सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे देख लोग सहम जा रहे है।
दरअसल यह पूरा मामला महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा नगर पालिका के निचलौल सिसवा मार्ग स्थित चिरैया कोट की है। जानकारी के मुताबिक कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी साहिल साहनी (19), किशन साहनी (20) और अमरीश साहनी (19) निवासी टेढवा थाना घुघली तीन एक बाइक सवार होकर निचलौल सिसवा मार्ग से होकर बारात जा रहे थे। बाइक सवार तीनों युवक अभी मार्ग स्थित चिरैया कोट के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक रोडवेज बस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयावह था कि बाइक सवार तीनों युवक खून से लथपथ होकर अचेत हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दी। तीनों युवकों की मौके के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल होने के साथ ही गांव में मातम का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके कर पहुंचे डीएम संतोष शर्मा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो चुकी है। पुलिस टीम की ओर से बस चालक को गिरफ्तार किया जा चुका है। शव को पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!