![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। निचलौल से कोहड़ावल होते हुए कबेलवा तक जर्जर सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को कोहड़ावल चौराहे पर छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस किसान नेता राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने पदयात्रा निकालकर प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय नागरिक शामिल हुए। बृजेश, सैयद जावेद, राजेश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई।
राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि निचलौल से कबेलवा तक जर्जर सड़क से दर्जनों ग्रामसभाओं के हजारों छात्र, किसान और व्यापारी रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। आए दिन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार आंदोलन और प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो कोहड़वल चौराहे पर ‘सड़क बनाओ सत्याग्रह’ शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क का चौड़ीकरण और गुणवत्तापूर्ण निर्माण जल्द कराने की मांग की। इस दौरान बृजेश, सैयद जावेद, राजेश गुप्ता सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


