Advertisement

मनबढ़ों ने बाइक सवार को रास्ते में घेर लाठी डंडों से पीटा, तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Loading

निचलौल थाना गेट का प्रवेश द्वार

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के रुद्ररौली गांव के पास एक पुलिया पर कुछ मनबढ़ों ने एक बाइक सवार व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख पीड़ित को जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। फिलहाल इस मामले में पुलिस शुक्रवार को पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर तीन नामजद के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित कृष्णा चौधरी निवासी सिंहपुर ने बताया है कि वह 19 मार्च को भाई राजेश चौधरी की लड़की खुशबू को बाइक से लेकर रुद्ररौली गांव जा रहे थे। आरोप है कि अभी वह रुद्ररौली गांव से पहले स्थित एक पुलिया के पास पहुंचे थे। जहां पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें घेर ली। अभी वह कुछ समझने की कोशिश करते की वह लोग लाठी डंडों से हमला कर दी। चीख पुकार सुन मौके पर लोगों को आते देख आरोपी उन्हें जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार ज्ञानदेव शर्मा, कलाम, अंकित उर्फ किशन और कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!