Advertisement

ब्रेकिंग: निचलौल में चोरी की नगदी और पीली धातु की लॉकेट के साथ दो गिरफ्तार

Loading

फोटो

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैदौली गांव के पास एक देवी स्थान से बृहस्पतिवार को पुलिस और सर्विलांश की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर चोरी की नगदी और पीली धातु के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। उसके बाद पुलिस टीम दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए चालान कर दी। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम गस्त कर रही थी। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध शख्स बैदौली गांव स्थित खाड़ी माई स्थान के पास खड़े है। ऐसे में टीम तत्काल मौके पर पहुंच दोनों संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुट गई। इस दौरान पता चला कि दोनों शख्स के खिलाफ चोरी से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज है। ऐसे में टीम की ओर से दोनों शख्स की तलाशी लेने पर उनके पास से भारतीय और नेपाली करीब 7300 नगदी और पीली धातु के लॉकेट भी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों ने टीम के पूछताछ में अपना नाम कृष्णा साहनी उर्फ चाई और अमित वर्मा निवासी महाशय मोहल्ला नगर पंचायत निचलौल बताया। मामले में इन दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
error: Content is protected !!