![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित बूथ सम्मेलन को लेकर रविवार को खोन्हौली गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सिसवा विधानसभा क्षेत्र से सपा के भावी उम्मीदवार गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भईया ने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंथन किया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथवार जिम्मेदारियां सौंपने और गांव-गांव संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। गौरीशंकर गुप्ता ने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ से शुरू होती है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में जुट जाए। उन्होंने आगामी 17 अगस्त को होने वाले बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। इन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी का बूथ सम्मेलन 17 अगस्त को निचलौल शहर से सटे हरिओम मैरेज हाल में आयोजित होगा।
सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे। इस दौरान ऋषिकेश यादव, शिवसागर पटेल, काशी गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेश गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, ईश्वरचंद पटेल, प्रमोद कसौधन, कमलेश प्रजापति, मोहन कसौधन, मुस्तकीम, सादिक अली, मुनीब गुप्ता, सोहनलाल गुप्ता, बसंत शर्मा, बचई गुप्ता, लक्ष्मण गौंड, जयराम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


